Monday 16 June 2014

Lyrics of Pyar Kiya To Darna Kya - प्यार किया तो डरना क्या (Mughal-e-Azam)



चित्रपट नाम :  मुग़ल-ए-आज़म 
रिहाई साल :  १९६० 
संगीतकार : नौशाद अली 
गीतकार :  शकील बदायुनी
गायक : लता मंगेशकर

इंसान किसी से दुनिया में
एक बार मोहब्बत करता है
इस दर्द को लेकर जीता है
इस दर्द को लेकर मरता है

प्यार किया तो डरना क्या
जब प्यार किया तो डरना क्या
प्यार किया कोई चोरी नहीं की
छुप छुप आहें भरना क्या
जब प्यार किया तो डरना क्या
प्यार किया तो डरना क्या

आज कहेंगे दिल का फ़साना
जान भी ले ले चाहे ज़माना
मौत वही जो दुनिया देखे
घुट घुट कर यूँ मरना क्या
जब प्यार किया तो डरना क्या
प्यार किया तो डरना क्या

उनकी तमन्ना दिल में रहेगी
शम्मा इसी महफ़िल में रहेगी
इश्क में जीना इश्क में मरना
और हमें अब करना क्या
जब प्यार किया तो...

छुप ना सकेगा इश्क हमारा
चारों तरफ़ हैं उनका नज़ारा
परदा नहीं जब कोई खुदा से
बन्दों से परदा करना क्या
जब प्यार किया तो...

Read in English Font

No comments:

Post a Comment