Sunday 15 June 2014

Lyrics of Hum ko Mann Ki Shakti - हमको मन की शक्ति (Guddi)

चित्रपट नाम: गुड्डी 
रिहाई साल : १९७१
संगीतकार : वसंत देसाई
गीतकार : गुलज़ार
गायक : वाणी जयराम

हमको मन की शक्ति देना, मन विजय करें
दूसरों की जय से पहले, खुद को जय करें 
हमको मन की शक्ति...

भेदभाव अपने दिल से, साफ़ कर सकें 
दोस्तों से भूल हो तो, माफ़ कर सकें 
झूठ से बचे रहें, सच का दम भरें 
दूसरों की जय से...
हमको मन की शक्ति

मुश्किलें पड़ें तो हम पे, इतना कर्म कर 
साथ दें तो धर्म का, चलें तो धर्म पर 
खुद पे हौसला रहे, बदी से ना डरें
दूसरों की जय से...
हमको मन की शक्ति...

Read in English Font

No comments:

Post a Comment